फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजरे में फंसे 11 उत्पाती बंदर

Sat, 19 Dec 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वरनगर में आतंक का पर्याय बन चुके 11 बंदरों को वन विभाग ने पकड़कर घने जंगल में छोड़ दिया है। वन विभाग की कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों ने राहत महसूस की। नगर पालिका क्षेत्र के सोमेश्वरनगर और गंगानगर में पिछले काफी समय से उत्पाती बंदरों ने लोगों का सुख चैन छिन रखा है।
विज्ञापन


लोग वन विभाग से प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाते आ रहे हैं, जिस पर विभाग ने शुक्रवार को सोमेश्वरनगर में बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। पिंजरे में केले रखे और वनकर्मी मंसाराम गौड़, हिमांशु शाह, जितेंद्र त्यागी, रविकांत छिपकर खड़े हो गए। पिंजरे में जैसे बंदर केले खाने आए उन्हें कैद कर लिया गया।

धरपकड़ की कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। वन क्षेत्राधिकारी गंगासागर नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र से 11 उत्पाती बंदरों को पिंजरे में कैद किया, जिन्हें बाद में घने जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र से बंदरों की सूचना मिलेगी, वहां पिंजरा लगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें