फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करने पर दो के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की विजिलेंस की टीम ने ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर दो लोगों को पकड़ा है। टीम ने दोनों के खिलाफ विद्युत अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सहायक अभियंता धनंजय कुमार ने बताया कि श्यामपुर क्षेत्र में बिजली चोरी की लगातार शिकायतें आ रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने जांच की। इस दौरान मंसा देवी, भल्लाफार्म और गुमानीवाला सहित भट्टोवाला में कुल सात घरों तथा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम के एई धनंजय कुमार ने बताया कि दो घरों में बिजली चोरी पाई गई। यहां पोल पर सीधे केबिल के जरिये बिजली की चोरी की जा रही थी। विजिलेंस की अचानक हुई इस कार्रवाई में क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। पकड़े गए लोगों की पहचान डबली देवी पत्नी अमर सिंह बिष्ट निवासी भल्लाफार्म श्यामपुर और दिनेश पोखरियाल पुत्र रोशन सिंह निवासी भट्टोवाला रोड के रूप में कराई। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ विद्युत अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें