फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मारपीट मामले में आठ नामजद समेत 25 पर केस

Mon, 24 Feb 2025 01:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जबरन भूमि कब्जाने समेत मारपीट और गाली देने के आरोप में डोईवाला पुलिस ने आठ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि नकुल तोमर निवासी वार्ड पांच बिचली जौलीग्रांट ने दी तहरीर में बताया कि बीते 21 फरवरी को सुशील तोमर, विशाल तोमर, विशाल मनवाल, अमित मनवाल, सुनील तीर्थवाल, मनोज कोठारी, सुमित लोधी और नितिन गोला के अलावा 25 अज्ञात लोग उनकी भूमि पर आए और ट्रैक्टर चलाकर कब्जाने का प्रयास कर तोड़फोड़ की। बताया कि जब वह अपने भाई पीयूष तोमर के साथ वहां पहुंचे तो उनके साथ मारपीट और गालीगलौज करने के अलावा जान से मारने की धमकी दी गई। बताया कि वह हरिद्वार में प्राइवेट नौकरी करते हैं और भाई एयरपोर्ट पर टैक्सी चलाता है। प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें