फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ग्रामीणों ने भटके बुजुर्ग को कंधे पर बैठाकर सोंग नदी पार कराया

Wed, 07 May 2025 01:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुजरात निवासी एक बुजुर्ग छिद्दरवाला के पास भटककर रेलवे ट्रैक पर आ गया। स्थानीय लोगो ने कंधे पर बैठाकर बुजुर्ग को सोंग नदी पार कराया और पुलिस के सुपुर्द किया। भाषा समझ में न आने से बुजुर्ग की पहचान नहीं हों पाई है। फिलहाल पुलिस भटके बुजुर्ग की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।



मामला ग्रामपंचायत साहबनगर के पास रेलवे ट्रैक के पास का है। यहां स्थानीय ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग को सोंग नदी के किनारे भटकते हुए देखा। पहनावे से बुजुर्ग किसी बाहरी राज्य का प्रतीत हो रहा था। सूचना मिलने के बाद स्थानीय निवासी रन बहादुर और अंबर गुरुंग बुजुर्ग व्यक्ति की मदद के लिए उनके पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत से बुजुर्ग व्यक्ति के गुजरात निवासी होने का पता चला। जिसके बाद गुजराती भाषा समझने वाले स्थानीय निवासी भूपेंद्र सिंह खत्री को बुलाया गया। भूपेंद्र ने बुजुर्ग से बातचीत की जिससे पता चला कि वह गुजरात से आए हैं और गलती से कांसरो स्टेशन पर उतर गए। रेलवे ट्रैक से होते हुए छिद्दरवाला तक जा पहुंचे। अंबर गुरुंग, आकाश खत्री और राजा भंडारी ने बुजुर्ग को अपने कंधे पर बैठाकर सोंग नदी पार कराया। बुजुर्ग को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाल बीएल भारती ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें