फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीन नदी में फंसी कार, ट्रैक्टर से खीचीं

विज्ञापन
बीन नदी में बढ़ा जल स्तर - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। झमाझम बारिश के कारण बीन नदी ऊफान पर आ गई। अचानक जलस्तर बढ़ने से एक कार नदी में फंस गई। पुलिस की ओर से ट्रैक्टर की सहायता कार को नदी से बाहर खींचा गया। हरिद्वार से वाया चीला होकर ऋषिकेेश आने वाले वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे पर्यटकों की एक कार ऋषिकेश से वाया चीला होकर हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही कार बीन नदी के पार कर रही थी, तभी आगे पानी का तेज बहाव होने के कारण कार पानी के साथ नीचे की ओर बहने लगी। चालक ने जैसे तैसे को कार को ऊपर की ओर मोड़ दिया। तभी अचानक झटके से कार बंद हो गई। कार सवार तीन पर्यटक चिल्लाने लगे। मौके पर मौके पुलिस जवानों ने टैक्टर की मदद से कार को बीन नदी से बाहर खींचा। तब पर्यटकों की जान में जान आई। इसके बाद लक्ष्मणणझूला पुलिस ने बीन नदी पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए दोनों ओर बेरिकेटिंग लगा दी। आने जाने वाले वाहनों को वापस भेजा गया। पुलिस ने बताया कि बारिश होने के कारण पूरे दिनभर बीन नदी से वाहनों की आवाजाही बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें