फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी के पास कार खाई में गिरी, वकील समेत दो की मौत

Sun, 25 Sep 2016 01:11 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
कार खाई में गिरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर कार के बेकाबू होकर खाई में गिरने से पौड़ी के एक वकील समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, अन्य दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


हादसा बीते शुक्रवार की रात शिवपुरी के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि एक कार पौड़ी गढ़वाल से ऋषिकेश की ओर आ रही थी, शिवपुरी पार करने के बाद जैसे ही वह पुल के पास पहुंचे, तभी कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में घायल आनंद बहुगुणा (41) पुत्र दयालमणि निवासी धारा रोड, विकास मार्ग, पौड़ी गढ़वाल किसी तरह ऊपर सड़क तक पहुंचे। मार्ग से गुजर रहे चालकों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची और रेस्क्यू कर कार में फंसे तीन अन्य लोगों को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला। थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन बिष्ट ने बताया कि हादसे में उदय पंत (54) और संजय नौटियाल (46) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आनंद बहुगुणा और अनीता पंत (46) पत्नी उदय पंत को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया हादसे में मृत उदय पंत वकील और संजय नौटियाल सरकारी टीचर थे। सभी लोग धारा रोड, विकास मार्ग, पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें