फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: टिहरी झील में कैप्टन विनायक गिरी ने दिखाया हैरतअंगेज करतब

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी झील में आयोजित प्रथम एसआईवी और वर्ल्ड एक्रो प्रतियोगिता में हरिपुरकलां निवासी कैप्टन विनायक गिरी ने रिकॉर्ड बनाया है। विनायक गिरी ने यह कीर्तिमान एयरक्राफ्ट को समुद्र तल से लगभग 5000 फीट ऊंचाई पर उड़ाकर स्काई डाइवर्स साजिद और विदेश के फुलिन को सुरक्षित जंप कराकर बनाया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से तीन चरणों में आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्रो एवं एसआईवी प्रतियोगिता में देश-विदेश के पैराग्लाइडिंग पायलटों ने भाग लिया। कैप्टन गिरी हरिपुर ग्राम सदस्य के साथ फ्लाईंग सफारी इंडिया कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और डोईवाला से ऑपरेशन संचालन करते हैं। इस कारनामे से ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही सामाजिक संस्था संकल्प महिला बाल विकास समिति ने उनके हौंसले की सराहना की है। इस मौके पर विशेष कार्याधिकारी मनोज जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी चमोली विजेंद्र पांडे, खुशहाल सिंह नेगी, लता बिष्ट, सीमा नौटियाल, बलवंत सिंह, मनोज प्रसाद बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें