फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडिल जलाकर प्रभु यीशु से की प्रार्थना

Mon, 26 Dec 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
क्रिसमस के मौके पर तपोवन सराय स्थित चर्च में मोमबत्ती जलाते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 क्रिसमस के मौके पर तपोवन स्थित सराय चर्च पर सुबह से शाम तक बूढे़, बच्चे और नौजवानों की भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने प्रभु यीशु के सामने मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की। बच्चों ने एक दूसरे को उपहार भेंटकर खुशी जताई।
विज्ञापन


आईडीपीएल स्थित सामुदायिक केंद्र में एंटीबायोटिक्स क्लब ने क्रिसमस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सपना, सृष्टि, अर्पिता, खुशी, रूपा, आराधना, तनु, हर्षित, अमित, दलीप, सोनू, अंकित, पारुल और अकुल ने प्रभु यीशु पर नृत्य नाटिका और पंजाबी, गढ़वाली लोकगीतों की प्रस्तुति दी।

इस मौके पर आईडीपीएल महाप्रबंधक जीएस बेदी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, एचएन सिंह, डीपी थापा, हरिशंकर तिवारी, बलवंत सिंह, अंजली सिंह, राजू पांडे, रीमा, अर्जुन सिंह, शिला सिंह, पार्वती, सुशीला राणा, पुष्पा, सुनीता, गुरुबिंदर सिंह, दीपक धमांदा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें