फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा की महिला से दुराचार, ऑनलाइन मुकदमा दर्ज

Fri, 06 Jan 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
तीर्थनगरी घूमने आई एक विदेशी महिला से छेड़छाड़ और दुराचार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ ऑनलाइन केस दर्ज कराया है।लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के मुताबिक कनाडा की एक महिला 14 दिसंबर को लक्ष्मण झूला घूमने आई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान राहुल नाम का एक युवक उसके संपर्क में आया। दोस्ती गांठने के बाद हाईवे पर एक निर्माणाधीन पुल के पास ले गया। महिला का आरोप है कि युवक ने बदनियती से उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरन कुकृत्य किया। शहर में अनजान होेने के कारण वह किसी से आपबीती कह नहीं सकी और कनाडा लौट गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि महिला द्वारा  ऑनलाइन तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हुलिया के आधार पर आरोपी राहुल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि तहरीर में राहुल के पते आदि का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें