फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कैंप संचालक पर पर्यटक के साथ मारपीट का आरोप

Sun, 12 Apr 2026 02:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना मुनि की रेती अंतर्गत शिवपुरी में एक कैंप संचालक की ओर से पर्यटक के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 10 अप्रैल को मकान नंबर-120, के-1, गुरुद्वारा रोड, एक्सटेंशन मोहन गार्डन, उत्तमनगर, दिल्ली-59 निवासी दीपक सोनी पुत्र आनंद सोनी ने थाने में कैंप संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।



थाना मुनि की रेती पुलिस ने बताया कि शिकायत में दीपक ने बताया कि वह अपने मित्र के साथ घूमने के लिए शिवपुरी आया था, जहां उसने एक कैंप (हवेली कैंप) में कमरा बुक किया था। रात्रि के समय कैंप संचालक की ओर से तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। देररात करीब 12:00 बजे उन्होंने कैंप संचालक से डीजे की आवाज कम करने का अनुरोध किया, जिस पर कैंप संचालक और उसके कर्मचारियों ने उसके साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन


इसके बाद देररात करीब 02:30 बजे कैंप संचालक अपने साथियों के साथ उसके कमरे में पहुंचा और दोबारा उससे गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान कैंप संचालक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन




तहरीर के आधार पर थाना मुनि की रेती पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी कैंप संचालक हाउस नंबर 168 मंडी दक्षिणी कस्बा बुढाना, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी दुष्यंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मौके पर संचालित डीजे उपकरण को भी जब्त कर लिया। थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें