फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आंगनबाड़ी केंद्र में कैबिनेट मंत्री ने परखा व्यवस्थाओं का हाल

Thu, 01 Oct 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोद भराई के साथ लाभार्थियों को बांटीं महालक्ष्मी किट और अन्य योजनाओं की सामग्री
विज्ञापन

-उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका सम्मानित
आंगनबाड़ी केंद्र में कैबिनेट मंत्री ने परखा व्यवस्थाओं का हाल
नरेंद्र नगर। नरेंद्र नगर स्थित ओणी गांव में स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद किशोरियों, माताओं और बच्चों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और सुझावों को जाना।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ बचपन ही प्रदेश के मजबूत और समृद्ध भविष्य की नींव है। आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह मातृ-शिशु स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और परिवारों के समग्र विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। राज्य व केंद्र सरकार का प्रयास है कि इन केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर माहौल दिया जाए। इस अवसर पर गर्भवतियों के लिए गोद भराई की रस्म आयोजित की गई। साथ ही, महालक्ष्मी किट लाभार्थी सुषमा, गंगा, रेशमा, मनीषा और किशोरी बालिका योजना जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सामग्री वितरित की गई। उत्कृष्ट और समर्पित कार्यप्रणाली के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती देवी व सहायिका पूनम को सम्मानित भी किया गया। मंत्री रेखा आर्या ने ओणी गांव के इस स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की दिशा में एक मॉडल बताया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौतम, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, ग्राम प्रधान दीपक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें