-अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन
ऋषिकेश। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर एम्स ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को एम्स ब्लड बैंक में आयोजित शिविर का शुभारंभ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन (ब्लड बैंक) विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. गीता नेगी और एडिशनल प्रोफेसर डॉ. आशीष जैन ने किया। इस दौरान प्रो. नेगी ने कहा कि रक्तदान महादान है। स्वस्थ व्यक्ति की ओर से किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है इसलिए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। इस दौरान रक्तदाताओं को रक्तदान की शपथ भी दिलाई गई। शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर के आयोजन में डॉ. आरुषी, डॉ. दीक्षा कुुमारी, डॉ. गगन, अक्षित कटौच और इमरान आदि ने सहयोग किया।