फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जिला योजना समिति के चुनाव के लिए गहमागहमी शुरू

Sun, 11 Oct 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- 16 अक्टूबर को होगा मतदान, भाजपा ने जीत का किया दावा
विज्ञापन

डोईवाला। जिला योजना समिति के चुनाव के संबंध में डोईवाला नगर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय सभासद चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। डोईवाला नगर पालिका से जिला योजना समिति के लिए एक सदस्य का निर्वाचन होना है। चुनाव प्रक्रिया सोमवार से शुरू होकर 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना के बाद संपन्न होगी।

नगर पालिका के 20 सभासद एक सदस्य का चुनाव करेंगे। नगर पालिका में भाजपा का बहुमत होने के कारण पार्टी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने सभी भाजपा सभासदों के एकजुट होने का दावा किया है। भाजपा का कहना है कि जीत के लिए उसके पास पर्याप्त समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस और निर्दलीय सभासद भी अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। राजनीतिक गलियारों में दोनों पक्षों के बीच संभावित तालमेल को लेकर चर्चाएं हैं। पिछले चुनावों में मतदाताओं के पाला बदलने के उदाहरणों को देखते हुए इस बार भी मुकाबले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। अब सभी की निगाहें 16 अक्टूबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें