ऋषिकेश। नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक, समाजसेवी वपैरा इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी नीरजा गोयल को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शाइनिंग स्टार ऑफ उत्तराखंड-2026 सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान किया। यह पुरस्कार नीरजा गोयल को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी के हाथों मिला। नीरजा गोयल खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण, महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण तथा बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को निशुल्क फिजियोथेरेपी सेवाएं दी जा रही हैं। ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगजनों के सहयोग और जनकल्याण के लिए विभिन्न सामाजिक शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। इस उपलब्धि पर गोयल ने मुख्यमंत्री का आभार जताने के साथ ही माता, बहन नूपुर, सहयोगियों और शुभचिंतकों का भी धन्यवाद किया।