फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: देवीखेत और कोटद्वार रूट पर बस सेवा शुरू

Wed, 10 Jun 2026 01:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चारधाम यात्रा के दौरान एक माह से बंद पड़े देवीखेत और कोटद्वार रूट पर गढ़वाल मोटर्स आनर्स एसोसिएशन (जीएमओयू) की ओर से बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस रूट पर बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिली है।



चारधाम यात्रा शुरू होने पर जीएमओयू की ओर से 8 मई को देवीखेत और कोटद्वार रूट पर संचालित होने वाली बसों को यात्रा में भेज दिया था। करीब एक माह से इस रूट पर बस सेवा बंद थी। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि इस रूट पर बसों के संचालन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चारधाम की यात्रा कम होने से जीएमओयू की ओर से इन बस सेवाओं को शुरू कर दिया गया है। जीएमओयू ऋषिकेश डिपो के पूर्व प्रभारी पुष्पेंद्र रावत ने बताया कि कोटद्वार रूट पर आठ जून से और देवीखेत रूट पर मंगलवार 9 जून से बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होेंने बताया कि कोटद्वार जाने वाली बस 6:15 बजे और देवीखेत जाने वाली 11:15 बजे ऋषिकेश से संचालित होती है। बसों का संचालन होने से स्थानीय लोगों का राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें