प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुुंभ-2025 के लिए परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो से बस सेवा आज से शुरू हो गई है। बस फरवरी माह तक प्रतिदिन संचालित होगी। वहीं रेलवे ने प्रयागराज एक्सप्रेस में छह कोच बढ़ाए हैं।
प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं। यात्रियों के लिए हवाई, रेल व सड़क यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऋषिकेश परिवहन डिपो ने भी शुक्रवार से बस सेवा शुरू कर दी है।
अब प्रतिदिन सुबह 10 बजे आईएसबीटी से परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो की 49 सीटर बस प्रयाग राज के लिए रवाना होगी। जिससे महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। एक यात्री का किराया 1090 रुपये हैं।वहीं रेलवे ने प्रयागराज एक्सप्रेस में छह कोच बढ़ाएं हैं।
-
हर दिन बड़ी संख्या में लोग हो रहे रवाना
महाकुंभ के लिए साधु संत हर दिन बड़ी संख्या में प्रयागराज के लिए रवाना हो रहे हैं। परमार्थ आश्रम से भी 100 से अधिक संख्या में वेदपाठी छात्र रवाना हुए हैं। इसके अलावा यहां के आश्रमों से भी साधु संत हर दिन प्रयागराज के लिए रवाना हो रहे हैं।
-
शुक्रवार से प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। अब महाकुंभ के आयोजन तक हर दिन सुबह 10 बजे बस रवाना होगी। - प्रतीक जैन, एजीएम, परिवहन निगम