ऋषिकेश। परिवहन विभाग की ओर से ऋषिकेश क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान तीन बसों का चालान किया गया। वहीं मानकों के विरुद्ध संचालित हो रही नागालैंड की बस की फिटनेस निरस्त कर सीज कर दिया।
एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने बताया कि अनधिकृत रूप से संचालित दूसरे राज्यों के वाहनों को लेकर अभियान चलाया गया। हरिद्वार और ऋषिकेश के मध्य टीम की ओर से नागालैंड नंबर की एक बस की चेकिंग की गई। यह बस 9 सीट और 32 स्लीपर में पास थी। उसमें 32 स्लीपर सीटों की जगह 50 स्लीपर सीटें लगी हुई थी। बस की एसी भी काम नहीं कर रहा था। बस में आपातकालीन द्वार भी नहीं था। वाहन की लंबाई 2.50 फीट ज्यादा थी। वाहन का वाइपर काम नहीं कर रहा था। वाहन की बैक साइड में पारदर्शी शीशे के स्थान पर मेटल शीट लगाई गई है। वाहन में 16 अतिरिक्त सवारियां बैठी पाई गई। उन्होंने बताया कि वाहन में पाई गई उपरोक्त कमियों के आधार पर वाहन की फिटनेस को निरस्त कर सीज किया गया। वाहन को एआरटीओ कार्यालय में पार्क करा दिया गया है। वहीं दो अन्य बसों के चालान काटे गए। कार्रवाई के दौरान प्राविधिक निरीक्षक प्रदीप रौथाण, महेश, जय प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
-