फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लाॅटरी के लिए आज से बसों के नंबर होंगे एकत्रित

Wed, 25 Mar 2026 02:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा रोटेशन में शामिल होने वाली दो हजार बसों की आज से नंबरों की सूची एकत्रित की जाएगी। दस कपंनियों की ओर से अपनी बसों की सूची रोटेशन के कार्यालय में जमा करवाई जाएगी। सूची के आधार बसों की लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन




संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के कार्यालय प्रभारी नवीन तिवाड़ी ने बताया कि 30 मार्च को होने वाली लॉटरी के लिए बुधवार से बसों की नंबरों की सूची जमा की जाएगी। नंबरों की सूची जमा करने का काम 29 मार्च तक होगा। परिवहन कंपनियों की ओर से यह सूची रोटेशन के कार्यालय में जमा करवाई जाएगी।

रोटेशन में इस बार दस परिवहन कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों में गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन, टिहरी गढ़वाल मोटर आनर्स कारपोरेशन, रूपकुंड पर्यटन विकास समिति, सीमांत सहकारी संघ, गढ़वाल मोटर यूजर्स, गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय कंपनी, गढ़वाल मंडल कांटेक्ट कैरिज, दून वैली, लग्जरी कोच एसोसिएशन आदि शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें