फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेस विधायक हरीश धामी व लखपत बुटोला का फूंका पुतला

Tue, 25 Feb 2025 01:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रेश्वर महादेव क्लब ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी और लखपत सिंह बुटोला का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि दोनों विधायकों ने मैदानी जिले में निवास कर रहे लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इस संबंध में निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को देहरादून तिराहे पर चंद्रेश्वर महादेव क्लब के बैनर तले बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एकत्र हुए। यहां लोगों ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी व लखपत बुटोला के विरोध में जमकर नारेबाजी की। देवदत्त शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के विधायक अभद्र भाषा का प्रयोग जानबूझकर कर रहे हैं। जबकि उत्तराखंड की संस्कृति ऐसी नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों विधायकों को सार्वजनिक मंच से माफी मांगनी चाहिए। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। सोनू पांडे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा बांटने की राजनीति करती है। पुतला दहन करने वालों में कैलाश चंद उर्फ मुन्ना, राजकुमार राजभर, किशन मंडल, शिवम शाह, प्रेम साहनी, संदीप साहनी, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें