फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी

Mon, 07 Dec 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई में चाय बनाते वक्त एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। गंभीर अवस्था में परिजनों ने महिला को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक महिला करीब 40 फीसदी तक झुलसी है।
विज्ञापन


उसे देहरादून स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरती गोयल (37) पत्नी विकास गोयल निवासी आदर्शनगर दोपहर के समय रसोई में चाय बनाने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया और महिला झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन रसोई की ओर दौड़े।

उन्होंने झुलसी अवस्था में आरती को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले की विवेचना में जुटे विवेचना अधिकारी एसआई रियाज अहमद ने बताया कि घटनास्थल के मुआयने में रसोई से केरोसिन की गंध आ रही थी।
विज्ञापन


पुलिस को एक भीगा हुआ कपड़ा भी मौके पर पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बयान में घटना का कारण सिलेंडर लीकेज होना बताया है। इस दौरान महिला ने केरोसिन से आग लगने का कोई जिक्र नहीं किया। बताया कि महिला करीब 40 फीसदी झुलस गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें