राजकीय उपजिला चिकित्सालय परिसर में मरीजों व उनके तीमारदारों से पार्किंग शुल्क लिए जाने पर बसपा ने कड़ा आक्रोश जताया है। डीएम को ज्ञापन भेज पार्किंग शुल्क न लिए जाने व अस्पताल के गेट नंबर-2 को खोले जाने की मांग की है।
शुक्रवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने सीएमएस के माध्यम से डीएम सविन बंसल को ज्ञापन भेजा। पार्टी के महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव के कहा कि अस्पताल में हर दिन करीब 400 लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। जिनमें से अधिकांश लोग अपने वाहनों से यहां पहुंचते हैं। मरीजों व उनके तीमारदारों से परिसर में पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। कई बार पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद भी हो रहा है। जबकि एम्स जैसे बड़े अस्पताल में मरीजों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाता है।
उन्होंने कहा कि पार्किंग निशुल्क की जानी चाहिए। अस्पताल के गेट नंबर-2 को जंजीर डाल कर बंद किया गया है। इसे तत्काल खोला जाना चाहिए। ज्ञापन भेजने वालों में प्रदीप कुमार, राजकुमार जाटव, अर्जुन जाटव, रमेश गौतम, मनोज जाटव, नीरज जाटव आदि मौजूद रहे।