फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल के नेतृत्व में बीएसएफ ने शहर में निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ और पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने लोगों ने कोविड नियमों का पालन कर बिना किसी डर के बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। वहीं अपराधियों और अराजक तत्वों को शांतिभंग करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी के नेतृत्व में बीएसएफ और पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च मेन बाजार, हरिद्वार रोड, मंडी तिराहा, आवास विकास कॉलोनी, शिवाजी नगर, काले की ढाल होते हुए वापस कोतवाली पहुंचा। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इस दौरान कोतवाल ने लोगों से मास्क पहनने और आपस में सोशल डिस्टेसिंग बनाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें