फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवि तिवारी को मिला सांत्वना पुरस्कार

विज्ञापन
14 श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की अवि तिवारी ने भाषण प्रतियोगिता में प्राप्त किया सांत्वना पुरस्? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
बीते 9 फरवरी को देहरादून में राज्यपाल निवास के प्रेक्षागृह में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की पहल पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत राष्ट्र मतदान और लोकतंत्र विषय पर अंतर विश्वविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश की बीकॉम पंचम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्रा अवि तिवारी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कुलपति प्रोफेसर पीपी ध्यानी ने छात्रा को बधाई देते हुए चयन समिति के सदस्यों प्रो. मुक्तिनाथ यादव, प्रो. कल्पना पंत और डॉ. पारुल मिश्रा को साधुवाद दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत ने छात्रा एवं चयन समिति को बधाई देते हुए कहा कि छात्रा के इस भाषण को विश्वविद्यालय की आगामी पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से छात्रा को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें