फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन बिछाने के दौरान टूटी पाइप लाइन

विज्ञापन
वीरभद्र मार्ग पर पानी के टैंकर से जल भरता नागरिक। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
सीवर विभाग (अनुरक्षण इकाई गंगा) की लापरवाही का खामियाजा वीरभद्र मार्ग के समीप बसे साईं विहार, आवास विकास और स्टर्डिया कॉलोनी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवर लाइन बिछाने के दौरान यहां पानी की पाइप लाइन टूट गई। इससे यहां के करीब पांच हजार की आबादी को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। घरों में पानी न आने के कारण लोगों को पेयजल के लिए आसपास के क्षेत्रों में दौड़ लगानी पड़ रही है। स्थिति को बिगड़ता देख जल संस्थान की ओर से आनन फानन में यहां पानी के टैंकरों को भेज पीने का पानी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

वीरभद्र मार्ग पर नमामि गंगे परियोजना के तहत अनुरक्षण इकाई गंगा की ओर से सीवर लाइन बिछाने का कार्य जारी है। बीते बुधवार दोपहर को वीरभद्र मार्ग पर वृंदावन आश्रम के समीप सीवर लाइन बिछाते हुए पानी की लाइन टूट गई। इससे यहां आसपास स्थित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। पानी की आपूर्ति को सुचारु करने के लिए देर शाम तक पाइप लाइन की मरम्मत जारी रही। जल संस्थान की जेई पिंकी चंद ने बताया कि बुधवार को वीरभद्र मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने के दौरान पाइप लाइन टूट गई थी। इसकी मरम्मत बीती रात्रि को करवाई गई, मगर वह फिर टूट गई। बृहस्पतिवार को देर शाम तक पाइप लाइन की मरम्मत जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें