फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर 11 में बांटे डस्टबिन और कपड़े के बैग

विज्ञापन
घर-घर डस्टबिन और कपड़े के थैले बांटते पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी व अन्य। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला के वार्ड नंबर 11 में घर-घर जाकर डस्टबिन और कपड़े के बैग बांटे गए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने सभी लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने और खरीदारी के लिए कपड़े का बैग साथ ले जाने की अपील की। पहले दिन 25 घरों में डस्टबिन और कपड़े के बैग बांटे गए। नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ने क्षेत्र को खुले से कूड़ा मुक्त और सोर्स सेग्रीगेशन के तहत जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग रखने के लिए दो अलग-अलग हरे और नीले रंग के डस्टबिन बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि मुनिकीरेती पालिका के अंतर्गत करीब 12 हजार परिवार आते हैं। प्रत्येक परिवार को 50 रुपये में 2 डस्टबीन और 2 कपड़े के बैग दिए जा रहे हैं। पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी परिवारों को डस्टबिन और कपड़े का बैग देने के बाद खुले में कूड़ा डालने और पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस मौके पर सभासद वंदना थलवाल, विनोद सकलानी, सफाई निरीक्षक भूपेंद्र पंवार, सफाई नायक राजू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें