दून विंटर क्रिकेट कप शीतकालीन प्रतियोगिता के पहले मैच में मेजबान ब्राइट फ्यूचर एकेडमी ने बारू स्पोर्टस देहरादून को सुपर ओवर में चार रनों से पराजित कर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई।
माजरी ग्रांंट स्थित ब्राइट फ्यूचर एकेडमी के मैदान पर शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर कोतवाल देवेन्द्र सिंह चौहान ने किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में टॉस जीतकर ब्राइट फ्यूचर ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बारू स्पोर्टस देहरादून ने पहले खेलते हुए 214 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें सचिन ने 55 और धैर्य ने 48 रन बनाए। ब्राइट फ्यूचर के गेंदबाज गौरव ने तीन और अर्पित व आशीष ने दो-दो विकेट चटकाए।
बल्लेबाज करते हुए ब्राइट फ्यूचर के देव ने 51 और शुभम ने 67 रनों की पारी खेली। जिससे मैच टाई हो गई। बाद में सुपर ओवर में ब्राइट फ्यूचर ने बारू स्पोर्टस को आठ रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन बारू स्पोर्टस महज चार रन ही बना पाई। मुकाबल ब्राइट फ्यचूर के नाम रहा। एकेडमी के दीपक कुमाई ने बताया कि प्रतियोगिता में दस टीमों का पंजीकरण हुआ है। इस दौरान विजय बख्शी, नरेन्द्र नेगी, संदीप नेगी, आदेश पंवार, हिमांशु राणा आदि थे।