फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर ब्रह्मपुरी और शिवपुरी का मैगी प्वाइंट गुलजार

विज्ञापन
मैगी प्वाइंट पर इस तरह उमड़ी पर्यटकों की भीड़। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। फास्ट फूड का क्रेज इन दिनों गंगा तट पर भी खूब देखने को मिल रहा है। होटल, ढाबा और रेस्टोरेंटों के बाद अब राफ्टिंग में भी फास्टफूड का क्रेज जबरदस्त है। गंगा में राफ्टिंग करने के दौरान राफ्ट गाइड अपनी राफ्टों को ब्रह्मपुरी और शिवपुरी के मैगी प्वाइंटों में रोक रहे हैं। पर्यटक यहां मैगी, पास्ता इत्यादि का लुत्फ उठाने के बाद फिर राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। रविवार को राफ्टिंग का लुत्फ उठाने वाले पर्यटकों की होड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

वीकेंड पर इन दिनों तीर्थनगरी पर्यटकों से गुलजार है। यहां पर्यटक राफ्टिंग, होटल, कैपिंग और बजिंग जंपिंग का जमकर आंनद ले रहे हैं। इससे ज्यादा आनंद पर्यटक राफ्टिंग के दौरान मैगी प्वाइंट पर तैयार फास्टफूड मैगी का ले रहे हैं। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के बाद पर्यटक अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गए। सुबह से लेकर शाम तक लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर वाहनों का भी दबाव रहा। शिवानंद, पीलडब्ल्यूडी तिराहा, चंद्रभागापुल, कैलासगेट, तपोवन आदि जगहों पर पुलिस प्रशासन भी यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही। राफ्ट संचालक जीतपाल सिंह, अनुभव पयाल, सुभाष चौहान ने बताया कि इन दिनों लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, तपोवन और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में दिल्ली और हरियाणा के पर्यटकों की आवाजाही है। उम्मीद है कि दीपावली पर्व के बाद अन्य प्रांतों के पर्यटकों की भी तीर्थनगरी में चहलकदमी होगी।
गंगा स्वच्छता का नहीं रखा जा रहा ख्याल
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में पर्यटन गतिविधियों के केंद्र तपोवन, शिवपुरी, ब्यासी, गुलर, कौड़ियाला, मैरिन ड्राइव इत्यादि स्थानों पर जगह-जगह प्लास्टिक के डिस्पोजल देखने को मिल रहे हैं। नदी किनारे बीच पर भी कई स्थानों पर प्लास्टिक डिस्पोजल, बीयर की बोतलों, चिप्स इत्यादि कूड़े के ढेर लगे हैं। बाहर से आने वाले पर्यटक भूल रहे हैं कि वे मोक्षदायिनी गंगा में उतर रहे हैं न कि किसी स्वीमिंग पूल में। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े आकाशद्वीप का कहना है कि स्थानीय गाइडों की भी जिम्मेदारी बन जाती है कि वे बाहर से आने वाले पर्यटकों को गंगा की महत्ता की जानकारी दें। वे साहसिक गतिविधियों में जरूर भाग लें, लेकिन गंगा स्वच्छता और उसके धार्मिक महत्त का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन

मैगी प्वाइंट पर नहीं आसपास शौचालय की व्यवस्था
ऋषिकेश। नदी किनारे बने मैगी प्वाइंट के आसपास शौचालय इत्यादि की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कौड़ियाला, मैरिन ड्राइव, ब्रह्मपुरी, शिवपुरी इत्यादि स्थानों से राफ्टिंग शुरू करने वाली राफ्टें जब इन मैगी प्वाइंट पर रूकती हैं तो अधिकतर पर्यटक लघुशंका के लिए इधर-उधर स्थान ढूंढते हैं। लेकिन यहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में गंगा किनारे एक तरत से खुल में शौच की जा रही है। जो नदी की स्वच्छता और पवित्रता के खिलाफ है। इस ओर न तो राफ्टिंग संचालक ध्यान दे रहे हैं, न ही वन विभाग और पर्यटन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें