बॉलीवुड स्टार विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका ओबेरॉय अपने बच्चों विनान वीर और ओम्या ओबेरॉय के साथ बुधवार स्वर्गाश्रम परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। इस दौरान गंगाघाट पर आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में उन्होंने शिरकत की। इस मौके पर विवेक ओबरोय के बेटे ने हाथों में पूजा की ज्योति थामकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। मां गंगा की आरती के दौरान बॉलीवुड कलाकार का परिवार लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
वहीं, दूसरी ओर महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती, अजस सी देवी, मॉरिशस पूर्व लोकसभा अध्यक्ष गीतांजलि और भारत में मॉरिशस के राजदूत जगदीश गोवर्धन ने परिवार के साथ आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण, पवित्र नदियां, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर चर्चा की। हरितिमा संवर्धन प्रतीक के रूप में स्वामी ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।