फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार संग स्वर्गाश्रम पहुंचे बॉलीवुड कलाकार विवेक ओबरॉय

Tue, 27 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन आश्रम में परिवार संग आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदांनद सरस्वती से मुलाकात करते बॉलीवुड कलाकार विवेक ओबरॉय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कृष्णा, गैंग, काल, ग्रेट गैंड मस्ती जैसे कई फिल्मों में अभिनय कर चुके बॉलीवुड के मशहूर कलाकार विवेक ओबरॉय सोमवार दोपहर अपनी पत्नी प्रियंका, बेटे विवान, बेटी अमिया, बहन मेघना और उनके पति अमित, भांजे शिवांग, अर्जुन के साथ स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन

आश्रम में उन्होंने आश्रम अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आश्रम में भोजन किया। इसके बाद वह परिजनों के साथ मिलकर स्वर्गाश्रम मुख्य बाजार भ्रमण पर निकले और खरीदारी की। बाजार में घूमते समय उन्होंने फैंस के साथ फोटो खिंचवाए। इस दौरान गंगा नदी में बोट का लुत्फ उठाया।

विवेक ओबरॉय ने बताया कि वह बच्चों के स्कूली अवकाश के चलते तीर्थ नगरी आए हैं। देर सांय उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर होने वाली सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। बताया गया है कि वह अभी दो दिन तीर्थ नगरी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें