ढालवाला। बॉलीवुड अभिनेता अनिल चरणजीत मुनि की रेती स्थित जानकी झूला पूर्णानंद घाट पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में शामिल हुए। उन्होंने मां गंगा की आरती व हवन कर दिव्य ऊर्जा की अनुभूति की। इस दौरान ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी गई और समाज सेवा में उनके योगदान को याद किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा से मुलाकात के दौरान अनिल चरणजीत ने महिलाओं की ओर से गंगा आरती संचालन की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में बराबरी की सहभागिता ही असली महिला सशक्तिकरण है। महिलाओं का आत्मनिर्भर होना और स्वयं निर्णय लेना देश के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, प्रियंका नेगी सहित उपस्थित लोगों ने दिवंगत नाना पाटेकर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।