फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बघाला गांव से लिए खून के नमूने निकले सामान्य

Fri, 20 Feb 2026 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के बघाला गांव में स्वास्थ्य विभाग ने बीमार ग्रामीणों के खून के नमूने जांच के लिए लिए थे। ग्रामीणों की रिपोर्ट सामान्य आई है, जिस पर ग्रामीणों व प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन




विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाला में ग्रामीण जुकाम और बुखार की चपेट में आ गए थे। अनहोनी की आशंका के चलते ग्राम प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। सूचना पर बीते बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार के लिए गांव में पहुंची थी। टीम ने करीब 30 लोगों के खून के नमूने लिए थे। नमूनों को जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर के लैब में भिजवाया गया था।

बृहस्पतिवार को लैब में नमूनों की जांच की गई। जांच में सभी नमूने सामान्य पाए गए। कुछ ग्रामीणों का ब्लड शुगर बढ़ा हुआ मिला। चिकित्सकों का कहना है कि कुछ लोगों को छोड़कर अन्य ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। बुखार, जुकाम, खांसी की दवाई गांव में दे दी गई थी।
विज्ञापन




-

- बघाला गांव में लिए गए नमूनों की जांच कर ली गई है। कुछ लोगों के ब्लड शुगर बढ़े हुए मिले। अन्य सभी लोगों की रिपोर्ट सामान्य आई है। किसी भी तरह की दिक्कत आने पर स्वास्थ्य टीम गांव में भेजी जाएगी। - डॉ. राजीव कुमार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें