फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दुर्घटना में बाइक चालक की माैत

Fri, 20 Feb 2026 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
14-मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटना के दौरान क्षतिग्रस्त मोटर साइकिल।स्रोत-जागरूक पाठक
विज्ञापन
हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी मैक्स पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक धनौरी हरिद्वार निवासी कुशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना हरिद्वार देहरादून हाईवे पर मोतीचूर फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे सुबह की है। हाईवे किनारे खड़े एक मैक्स पिकअप वाहन को हरिद्वार की ओर से आ रहे बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पिकअप खराब हो गया था और हाईवे किनारे खड़ा था। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक पिकअप के नीचे जा घुसा।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया, जहां चिकित्सक ने कुशाल (21) निवासी धनौरी जनपद हरिद्वार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




गंभीर रूप से घायल मंसूर हसन का उपचार चल रहा है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

-



राजमार्ग पर अधिकांश स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब

हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है, जिसके कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला बाॅर्डर सप्तऋषि से नेपालीफार्म और छिद्दरवाला तक लगभग सभी लाइटें बंद पड़ी है। रायवाला बाजार में लाइटें बंद होने से सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। रेड लाइट सिग्नल भी अधिकांश समय खराब ही रहता है, जिससे हाईवे पार करने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही है। इस समस्या के समाधान को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और रायवाला कोतवाली पुलिस द्वारा एनएचएआई के अधिकारियों से कई बार पत्राचार भी किया गया लेकिन समस्या का समाधान नही हो पाया।



-

एनएचएआई के अधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने की मांग की गई। इतना ही नहीं जिलाधिकारी को भी कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया है। - दिव्या बेलवाल, जिला पंचायत सदस्य

-



फोटो .......

पुलिस ने करवाया बच्चों की सड़क पार



रायवाला बाजार में लगी ट्रैफिक लाइट अक्सर खराब रहती है। बृहस्पतिवार को भी ट्रैफिक लाइट खराब पड़ी थी। विद्यालय की छुट्टी होने के बाद खांड गांव स्थित इंदिरा राष्ट्रीय बाल विकास विद्यालय के बच्चे अपने घरों जा रहे थे। जब काफी देर तक स्कूल के बच्चे वाहनों के रुकने का इंतजार करते रहे तो रायवाला कोतवाली के चीता कांस्टेबल अमित सैनी और चंद्रपाल सिंह ने वाहनों को रुकवाकर बच्चों को हाईवे पार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें