कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपी के युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
आईडीपीएल निवासी एक युवक की ओर से सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की। जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में उन्होंने वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीपी काला को शिकायत पत्र सौंपकर युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
बुधवार को कोतवाली पहुंचे जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि सोशल मीडिया पर देश को विश्व गुरु बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह के अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ ओबीसी समाज में भी आक्रोश है। मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री संपूर्ण देश का होता है न कि किसी एक व्यक्ति विशेष का। प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, नितिन सक्सेना, संजय शास्त्री, दिनेश सती, माधवी गुप्ता, राधे जाटव, शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, प्रभाकर शर्मा, गुड्डी कलूड़ा, सुधा असवाल, हिमानी कौशिक, आशा शुक्ला, त्रिलोक परमार, तनु रस्तोगी, उषा जोशी, रेखा चौबे, प्रदीप कोहली आदि मौजूद रहे।