फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नारी शक्ति वंदन विधेयक पर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन




लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश करने पर महिला मोर्चा जिला ऋषिकेश की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने महिला कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों के साथ खुशी व्यक्त की।

बुधवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं की ओर से आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश किया जाना केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम है। इससे महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा।
विज्ञापन




कहा कि नए संसद भवन में सबसे पहले नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया जाना मोदी सरकार के महिलाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। इससे महिलाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस बिल के तहत उत्तराखंड विधानसभा में 23 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी।
विज्ञापन


महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, सुमित पंवार, राजेंद्र तड़ियाल, माधवी गुप्ता, निर्मल उनियाल, आशा सेमवाल, रोमा सहगल, मंजू नेगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें