फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भाजपाइयों ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाया और रक्तदान भी किया
विज्ञापन




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ और गंगा में दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

रविवार को वीरभद्र मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने गौरीशंकर घाट वीरभद्र रोड गली नंबर तीन में मां गंगा में दुग्धाभिषेक किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगा से प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। वित्त मंत्री अग्रवाल ने कहा कि अच्छा नेतृत्व कैसे सही मार्गदर्शन कर देश को व्यवस्थित ढंग से संचालित करता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके उदाहरण हैं।
विज्ञापन




इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, तनु तेवतिया, गौरव, देवेंद्र दत्त सकलानी, निर्मला उनियाल, बालम सिंह रावत, पुनीता भंडारी, वायुराज, राजेश, विवेक चतुर्वेदी, राज कोठारी आदि शामिल रहे। भाजपा युवा मोर्चा और वीरभद्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, सुमित पंवार, जगवार सिंह, निखिल, दीपक धमीजा, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र बिष्ट, प्रतीक कालिया, शिवम टुटेजा, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर निगम की ओर से निगम के 40 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। मेयर अनीता ममगाईं ने त्रिवेणी घाट पर दुग्धाभिषेक कर विभिन्न सामाजिक संगठन, स्वयं सहायता समूह और धर्माचार्यों की मौजूदगी में बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।



इस मौके पर नगर आयुक्त राहुल गोयल, विनोद जुगलान, नरेंद्र सिंह रावत, कैप्टन सुशील रावत, मनोज गुप्ता आदि शामिल रहे। गंगा सेवा रक्षा दल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर त्रिवेणी घाट आरती स्थल पर वेद मंत्रों की ध्वनि के साथ हवन और पूजा अर्चना की गई।

इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी, मेयर अनीता ममगाईं, उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पंडित राजेंद्र अंथवाल, वीरेंद्र दत्त सेमवाल, नरेंद्र शर्मा, विपिन सेमवाल आदि मौजूद रहे। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष गंगा आरती।
विज्ञापन




मोदी के दीर्घायु कमाना के लिए उन्होंने गंगा में दुग्धाभिषेक किया। परमार्थ निकेतन में प्रधानमंत्री पर गंगा घाट में विश्व शांति हवन और गंगा के पावन तट पर विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि भारत के आधुनिक विश्वकर्मा, राष्ट्र ऋषि मोदी विरासत, विकास, आध्यात्मिकता, आधुनिकता से युक्त नवनिर्मित भारत के पुरोधा हैं। उधर नगर उद्योग व्यापार महासंघ ने रामानंद आश्रम की गौशाला में गोमाता की सेवा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाया। इस मौके महामंडलेश्वर स्वामी वृंदावनदास, राजीव मोहन अग्रवाल, नवल कपूर, दिवाकर भानु प्रताप सिंह, राजेश भट्ट आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें