फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विधि विवि के लिए विधायक से मिले भाजपाई

Sun, 22 Mar 2026 12:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीपोखरी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और अन्य मांगों को लेकर भाजपाइयों ने क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात कर समस्याएं रखीं।

गढ़वाल सह संयोजक भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अरुण शर्मा और मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत के नेतृत्व में भाजपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक बृजभूषण गैरोला से मुलाकात की। भाजपाइयों ने कहा कि ग्रामीणों की विधि विवि की मांग काफी पुरानी है। इस मांग को शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए।



घमंडपुर और विस्थापित को जोड़ने वाले जाखन पुल के निर्माण को भी जल्द कराया जाना चाहिए। रानीपोखरी चौक पर हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रैफिक सिग्नल लाइट, गोल चक्कर बनाया जाना चाहिए। रानीपोखरीग्रांट और थानो क्षेत्र अंतर्गत कुड़ियाल कोटिमयचक में आंतरिक मार्गों के निर्माण, पथ प्रकाश के लिए सोलर लाइट, नागाघेर में गैस एजेंसी के रोड के स्वीकृत मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि रानीपोखरी में विधि विवि का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर जीवन चौहान, संदीप भट्ट, सुनील यादव, मनोज शर्मा, प्रदीप रमोला, सूरज रावत, अभिषेक कृषाली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें