फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला का पर्स लूटा

Sat, 18 Feb 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश/डोईवाला।।
विज्ञापन
लूट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
भानियावाला कान्हरवाला क्षेत्र में शुक्रवार दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रही महिला का निशाना बनाया। बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रही महिला का बीस हजार रुपयों भरा पर्स लेकर भाग निकले। महिला की ओर से जौलीग्रांट पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



भानियावाला निवासी शुकला देवी पत्नी विनोद नेगी शुक्रवार सुबह पंजाब नैशनल बैंक की शाखा रुपये निकालने गई थीं। बैंक से बीस हजार रुपये निकालने के बाद वह करीब 11:30 बजे घर की ओर पैदल जा रही थीं। भानियावाला हाईवे से घर की ओर गली में पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनका रुपयों भरा पर्स छीन लिया और भाग निकले।

शुकला देवी के संभलने के पहले बाइक सवार गलियों से होकर भाग निकले। शुकला देवी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए, लेकिन तब तक बाइक सवार आंख से ओझल हो चुुके थे। शुकला देवी ने बताया कि काले रंग की बाइक से आए युवक करीब 25-26 साल के थे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी ने पुलिस से भानियावाला बाजार और बैंकों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इससे पहले भी कई अपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। शुकला देवी की ओर से जौलीग्रांट पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें