फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 08 Apr 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात गलत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में डिवाईडर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हुआ है। बताया जा रहा है बृहस्पतिवार रात करण सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी अंबाडी, विकासनगर रानीपोखरी की ओर से बाइक से दून जा रहा था।
विज्ञापन


जौलीग्रांट पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर एक बाइक सवार गलत दिशा में आ गया, उसे बचाने के चक्कर में वह डिवाईडर से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे में गलत दिशा में आया बाइक सवार सूरज थापा पुत्र जीवन थापा निवासी इंदिरानगर, ऋषिकेश भी घायल हुआ है। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें