ऋषिकेश/रायवाला। थाना रायवाला अंतर्गत हरिद्वार रोड स्थित हरिपुरकलां फ्लाईओवर में एक डंपर ने एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद डंपर चालक, डंपर छोड़ घटनास्थल से फरार हो गया है। डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे 108 सेवा की मदद से दोनों को जिला अस्पताल हरिद्वार ले गए। वहीं डंपर को थाना पुलिस ने सीज कर दिया है।
थाना रायवाला पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात आठ बजे की है। हरिपुरकलां फ्लाईओवर पर डंपर ने एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी और बाइक सवारों को जिला अस्पताल हरिद्वार भर्ती किया गया है। जहां बाइक सवार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। स्कूटी और बाइक