फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जुलाई से हड़ताल पर जाएंगे ऊर्जा निगम के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। समान कार्य समान वेतन सहित कई अन्य मांगों को लेकर उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की ओर से 20 जुलाई को ऊर्जा भवन देहरादून में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। 27 जुलाई को कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन

विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को यूजेवीएनएल के कर्मचारियों ने चीला बिजलीघर में बैठक की। मोर्चा के संरक्षक इंजीनियर मोहम्मद अनीस ने बताया कि ऊर्जा निगम के कर्मचारी बीते चार साल से एसीपी की पुरानी व्यवस्था लागू करने, तीनों निगमों का एकीकरण करने, उपनल से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने, अवर अभियंताओं का ग्रेड पे 4800 रुपये किए जाने, वर्तमान में कार्यरत सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन वार्ता होने के बाद भी उनकी वाजिव मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मांगों को लेकर 20 जुलाई को ऊर्जा भवन के बाहर धरना दिया जाएगा। संघर्ष मोर्चा चीला के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है। 26 जुलाई को ऊर्जा भवन मुख्यालय पर सत्याग्रह और रैली की जाएगी। 27 जुलाई को हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें