फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बिहार का युवक गंगा में बहा

Thu, 23 Jul 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक बह गया। एसडीआरएफ की ओर से युवक का सर्च अभियान चलाया गया लेकिन कोई पता नहीं चला।
एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि थाना लक्ष्मणझूला से सूचना प्राप्त हुई कि बजरंग सेतु के समीप घाट पर स्नान के दौरान एक युवक गंगा के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। डीप डाइविंग उपकरणों के साथ सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

बताया कि युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ लक्ष्मणझूला क्षेत्र घूमने आया था। सभी युवक गंगा में स्नान करने के लिए घाट पर उतरे थे। स्नान के दौरान एक युवक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया। युवक की पहचान शिवांशु राज (22) पुत्र अनूप पांडे के रूप में हुई है। युवक मूल रूप से जिला पश्चिम चंपारण (बेतिया) बिहार का निवासी था। वर्तमान में चावला हाउस, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें