फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भुवनेश्वर-दून-श्रीनगर उड़ान को हरी झंडी, 6 फरवरी से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को हरी झंडी मिलने के बाद विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा इस फ्लाइट को आगामी छह फरवरी से शुरू किया जाएगा। कंपनी ने ऑनलाइन टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी है।



देहरादून एयरपोर्ट पर यह पहला मौका होगा जब एक फ्लाइट एक साथ तीन शहरों को आपस में जोड़ेगी। इंडिगो का एयरबस 186 सीटर विमान भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच उड़ान भरेगा। विमान ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सुबह 9:05 बजे देहरादून पहुंचेगा। देहरादून एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतारने और यहां से श्रीनगर के यात्रियों को बिठाने के बाद यह विमान सुबह 9:45 बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरेगा। श्रीनगर से देहरादून और भुवनेश्वर के यात्रियों को लेकर यह विमान वापस दोपहर 12:50 बजे देहरादून पहुंचेगा।
विज्ञापन


देहरादून एयरपोर्ट से यह फ्लाइट यात्रियों को लेकर दोपहर 1:20 बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेगी। देहरादून से भुवनेश्वर का सफर दो घंटे और देहरादून से श्रीनगर का समय इस उड़ान से एक घंटा पांच मिनट में तय किया जा सकेगा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार यह पहला मौका होगा जब देहरादून एयरपोर्ट से भुवनेश्वर और श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान शुरू किया जा रहा है।



-

सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी फ्लाइट



भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद इस फ्लाइट को सप्ताह के सभी दिन चलाया जा सकता है। देहरादून से भुवनेश्वर के लिए छह फरवरी को टिकट बुकिंग कराने पर किराया 4,999 और देहरादून से श्रीनगर का किराया 4,696 है। बुकिंग के हिसाब से किराया कम या इससे ज्यादा भी हो सकता है।

-



विंटर सीजन में घटती है फ्लाइटों की संख्या

देहरादून एयरपोर्ट पर विंटर सीजन में फ्लाइटों की संख्या में कमी आती है। लेकिन इस बार फ्लाइटें बढ़ रही हैं। इंडिगो ने बंगलूरू के लिए सिर्फ रविवार को एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू की है। वहीं एयर इंडिया ने बीते एक जनवरी से अपनी दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट को शुरू किया है। अब इंडिगो भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच अपनी नई उड़ान शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन




-

जम्मू को शुरू हुई थी फ्लाइट



स्पाइसजेट ने देहरादून से सात मई 2017 को जम्मू के लिए अपनी सीधी उड़ान को शुरू किया था। लेकिन कुछ समय बाद इस फ्लाइट को बंद कर दिया गया। वहीं विमानन कंपनी स्पाइसजेट भी कुछ दिनों बाद बंद हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें