फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय योग के साथ भोज के मुरीद विदेशी साधक

Mon, 07 Mar 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
लेना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीर्थनगरी में चल रहे इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल में प्रतिभाग कर रहे विदेशी साधक  भारतीय योग के मुरीद तो हैं ही, उन्हें यहां का भोज भी बेहद पसंद आ रहा है। वह भारतीय योग को जीवन का आधार बताते हैं। साथ ही यहां पसंद आए व्यंजनों की तारीफ करना भी नहीं भूलते। महोत्सव का हिस्सा बन रहे विदेशी योग जिज्ञासु कहते हैं कि भारतीय योग जीवन में संघर्र्ष का जज्बा और कठिन समय में संयम की प्रबल ताकत भी देते हैं।  
विज्ञापन


मैं भारत पहली बार आई हूं। योग महोत्सव की जानकारी मुझे इंटरनेट के माध्यम से मिली। भारतीय योग आत्मा और शरीर का सही मिलाप करवाता है। मुझे भारतीय खाना बेहद पसंद आ रहा है।-रेंडी, कैलीफोर्निया

मैं भारत पहली बार आया हूं। योग महोत्सव में आने के बाद ऐसा महसूस हो रहा है कि योग एक प्यार की भाषा है। योग से जीवन में सकारात्मक विचार आते हैं। मुझे भारतीय व्यंजनों में कढ़ी और चावल बेहद पसंद आया।- मैक्स, अमेरिका
विज्ञापन


यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे योग महोत्सव में शामिल होने का मौका मिला। योग हमें एकता और शांति बनाए रखने का संदेश देते हैं। मैंने इंटरनेट पर पढ़ा था, भारत अतुल्य है। लेकिन भारत सच में अतुल्य है। - डंकन राईस, साउथ अफीक्रा

मैं तीर्थनगरी के योग महोत्सव में तीन बार आ चुकी हूं। योग को अपनाने से मेरे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आई है। आध्यात्मिक योग से जीवन में असफलताओं से लड़ने की हिम्मत मिलती है। भारत आना मेरे लिए गर्व की बात है। - लैना, क्रोसिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें