फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: यमकेश्वर में भालू की दहशत, बछिया को मार डाला, बछड़े को किया घायल

Mon, 19 Oct 2026 08:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- कुकरेतीधार में बछिया को मार डाला, रिखेड़ा में छप्पर तोड़कर बछड़े को किया घायल
विज्ञापन

यमकेश्वर। विकासखंड यमकेश्वर में भालू की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। कुकरेतीधार और रिखेड़ा गांव में भालू ने दो गोशालाओं को निशाना बनाकर मवेशियों पर हमला कर दिया। कुकरेतीधार में भालू ने गोशाला में घुसकर साढ़े तीन साल की बछिया को मार डाला जबकि रिखेड़ा में गोशाला का छप्पर तोड़कर बछड़े को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आबादी क्षेत्र के नजदीक लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से भालू की दहशत से निजात दिलाने के लिए गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है।
कुकरेतीधार गांव में रविवार देर रात भालू ने कृष्णा देवी पत्नी रामलाल की गोशाला पर हमला किया। भालू गोशाला में घुस गया और वहां बंधी साढ़े तीन साल की बछिया को मार डाला। सोमवार सुबह जब ग्रामीण गोशाला पहुंचे तो वहां बछिया का क्षत-विक्षत शव देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में भालू की चहलकदमी पहले भी देखी जाती रही है लेकिन अब भालू आबादी क्षेत्र में घुसकर लगातार पालतू पशुओं को निशाना बना रहा है। वहीं, रिखेड़ा गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे भालू ने पशुपालक जयदेव सिंह की गाेशाला पर हमला कर दिया। गोशाला उनके घर से करीब 90 मीटर की दूरी पर है और इसके ठीक बगल में भी एक मकान है। भालू गोशाला का छप्पर तोड़कर अंदर घुस गया और वहां बंधे बछड़े पर हमला कर दिया। बछड़े की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। इस पर भालू जंगल की ओर भाग गया। हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। शाम के समय आबादी के इतने नजदीक हुई इस घटना से ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्दियों की शुरुआत के साथ क्षेत्र में भालू की सक्रियता बढ़ जाती है। इससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही लोगों को अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता भी सता रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, पूर्व में महिलाओं और बच्चों पर हमले की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्राम प्रधान फल्दाकोट विनीता देवी ने कुकरेतीधार क्षेत्र में भालू की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं, रिखेड़ा के ग्राम प्रधान दीपचंद लखेड़ा और विपिन लखेड़ा ने वन विभाग से गांव में नियमित गश्त बढ़ाने और भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से दोनों गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुकरेतीधार गांव में भालू के हमले में बछिया की मौत की सूचना पर टीम भेजी गई है। मुआवजे के लिए पंचनामा और आवश्यक पत्र तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, रिखेड़ा गांव में बछड़े के घायल होने की सूचना भी मिली है। मामले में गांव में टीम भेजी जाएगी। - अनुराग जोशी, रेंज अधिकारी, लालढांग रेंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें