फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शिव बरात में गूंजे बम-बम भोले

Sat, 14 Feb 2026 02:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
डोईवाला में आयोजित शिव बारात में ​शिव की वेशभूषा में झांकी निकालते कलाकार। जागरूक पाठक
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में नगर में आयोजित शिव बरात में कलाकारों ने धार्मिक प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को ऋषिकेश रोड स्थित गोवर्धन बालापुरी मंदिर समिति की ओर से नगर में शिव बरात आयोजित की गई । गोवर्धन मंदिर परिसर से ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों के साथ काफी संख्या में श्रद्धालु चले। शिव बरात केशवपुरी, राजीवनगर, मिल चौक, नगर चौक डोईवाला से होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।



शिव बरात को देखकर शहर के लोग बम-बम भोले के जयकारे लगा रहे थे। शिव बरात में राधा-कृष्ण, शिवलिंग, भगवान हनुमान आदि झांकियां लोगों को आकर्षित करती रही। शिव बरात में भूत-प्रेतों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य पुजारी निजानंद पुरी ने कहा कि महाशिवरात्रि हिंदू संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा सेवा मण्डल के यश सोनकर ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। शिव बरात में अनिल कुमार, अजय कौशल, मनोज शर्मा, राजू चौहान, सुरेशचंद, अर्जुन, जोगेन्द्र कुमार, नीरज , सुनील चौधरी, कुलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें