फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आयुष व प्रशांत की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला में एमआईएसएल 2024 आयोजितI
विज्ञापन


मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला में आयोजित एमआईएसएल 2024 प्रतियोगिता के पांचवें दिन बैडमिंटन और वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई।

बैडमिंटन में सभी मुकाबले आईटी ने जीते। सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में आईटी के प्रशांत ने फार्मेसी के यश को हराया। डबल्स के मुकाबले में आयुष और प्रशांत की जोड़ी ने बीएड के कृष्णकांत और अंकित राजपूत की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया।



बालिका वर्ग के वॉलीबाल मुकाबले में आईटी ने फार्मेसी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं बीकॉम ने बायोटेक को हराकर फाइनल में जगह बनायी। बालक वर्ग में पॉलिटेक्निक ने आईटी को हराया। बालक वर्ग के वॉलीबाल के अंतिम लीग मैच में आईटी ने फार्मेसी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग के क्रिकेट मैच बीकॉम और बायोटेक के बीच खेला गया। जिसमें बायोटेक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 61 रन बनाए। जवाब में बीकॉम ने मात्र 42 रन ही बनाए। बायोटेक 19 रनों से मैच जीत लिया। बालक वर्ग में क्रिकेट का मुकाबला पॉलिटेक्निक और होटल मैनेजमेंट बीच हुआ। जिसमें होटल मैनेजमेंट ने पॉलिटेक्निक को सात रन से हराया। दूसरा मैच बीएड और बायोटेक के बीच हुआ। जिसमें बीएड ने मैच जीता।
विज्ञापन




बालक वर्ग के कबड्डी मुकाबले में फार्मेसी ने आईटी को हराया। संस्थान के निदेशक रवि जुयाल ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अजय तोमर, राजेश चौधरी, प्रदीप पोखरियाल, डॉ. रितेश जोशी, डॉ. कमलेश भट्ट, अखिलेश बिजल्वाण, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें