फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में महिलाएं बन रही सशक्त और आत्मनिर्भर : प्रेमचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमंत्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम मोदी का भाषणI
विज्ञापन


नारी शक्ति वंदन समारोह के समापन पर पीएम मोदी के भाषण का प्रत्येक मंडल में सीधा प्रसारण किया गया। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी मायाकुंड स्थित लाल मंदिर और मालवीय नगर स्थित दुर्गा मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ पीएम का भाषण सुना।



बुधवार को मायाकुंड स्थित लाल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर मातृ शक्तियों का सम्मान किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को समर्पित उज्ज्वला, सुकन्या समृद्धि, मुद्रा लोन, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी आदि अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस मौके पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, कविता शाह, दीपक धमीजा, सुमित पंवार, बृजेश शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, संजय व्यास, शिव कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मालवीय नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भी मंत्री अग्रवाल ने पीएम का भाषण सुना। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, रविंद्र राणा, अनीता ममगाई, सुरेंद्र सिंह, तनु तेवतिया, अनीता प्रधान, रोमा सहगल, ममता नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें