उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी में पब्लिक इंटर कॉलेज के दो शिक्षकों को शामिल किया गया है। विद्यालय के शिक्षकों ने नियुक्तियों का स्वागत किया है।
रविवार को देहरादून में आयोजित की गई बैठक में जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें डोईवाला के पब्लिक इंटर कॉलेज के शिक्षक अवधेश सेमवाल को जिला मंत्री और अश्वनी कुमार गुप्ता को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह मेहता ने नामों की घोषणा की है। कहा कि संघर्षशील शिक्षकों को ही जिला कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।
नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए संगठन संघर्ष करता है। कहा कि शिक्षकों को एकजुट करने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी में दो शिक्षकों को स्थान मिलने पर विद्यालय प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा, आलोक जोशी, ओमप्रकाश काला, रत्नेश कुमार, भुवनेश वर्मा, तेजवीर सिंह आदि ने स्वागत किया है।