फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: छठ पूजा के लिए कई मार्गों पर ई-रिक्शा और ऑटो प्रतिबंधित

Sat, 14 Nov 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- यातायात पुलिस ने रविवार के लिए लागू किया विशेष ट्रैफिक प्लान, दोपहर दो बजे से रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। छठ पूजा पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने रविवार के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। दोपहर दो बजे से शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर ई-रिक्शा व ऑटो के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यातायात प्रभारी रविकांत ने बताया की घाट रोड, जयराम आश्रम रोड, मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र रोड, गोल मार्केट मार्ग और लाजपत राय रोड पर ई-रिक्शा व ऑटो का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन

वहीं, दोपहिया वाहनों के लिए जयराम आश्रम टैक्सी स्टैंड और चारपहिया वाहनों के लिए चंद्रभागा नदी पार्किंग में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मुनिकीरेती और तपोवन की ओर जाने वाले वाहनों को श्यामपुर चौकी से इंद्रमणि बडोनी चौक होते हुए ढालवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित यातायात प्लान का पालन करें और अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें ताकि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन को जाम का सामना न करना पड़े और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें