फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास खेर के सूफी सुरों पर खूब थिरके दर्शक

Tue, 07 Mar 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो ऋषिकेश।
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के छठे दिन परमार्थ निकेतन गंगाघाट पर आयोजित कार्यक्रम में जुटी भीड़। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की छठी शाम सूफी गायक पद्मश्री कैलास खेर के नाम रही। इस दौरान उन्होंने कई शानदार गीत प्रस्तुत किए। जिन पर दर्शक जमकर थिरके। कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों की तादाद में विदेशी श्रोताओं ने भी गीत-संगीत का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार देर शाम परमार्थ निकेतन गंगातट पर आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने किया। इस अवसर पर सूफी गायक कैलास खेर ने अगड़ बम बम बम लहरी, कौन है वो कौन है वो कहां से वो आया.., तेरी दीवानी समेत कई प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मौजूद देसी-विदेशी योग साधक जमकर थिरके। सूफी अंदाज को सुनने के लिए देर रात तक लोग डटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें